Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:फिर से बदला शहर का मौसम

उज्जैन:फिर से बदला शहर का मौसम

वातावरण में अजब रंग : केवल आधे शहर में घना कोहरा कुछ हिस्से में धुंध

उज्जैन।दिन-रात के तापमान वृद्धि के बीच शुक्रवार को मौसम का अजब रंग सामने आया। सुबह के समय आसमान साफ था,लेकिन सूर्योदय के पहले अचानक बादल छा गए। कुछ ही पल में वातावरण बदल गया। शहर कोहरे की आगोश में था। स्थिति यह रहीं कि विजिबिलिटी ५० मीटर भी नही थी।

खास बात यह कि शहर के आधे हिस्से में एकदम घना कोहरा छाया हुआ था, तो कुछ क्षेत्र में कोहरे का प्रभाव कम था। करीब ८.३० बजे बादलों के हटने से सूर्य के दर्शन हुए और कोहरा साफ हो गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी हो गया है। हवा में नमी के कारण कोहरा छाया था। उत्तर भारत में एक के बाद एक आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। इधर दो दिन से मौसम साफ रहने की वह से दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। गुरुवार को तापमान 25.0डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को तापमान 10.8 डिग्री रहा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!