उज्जैन।मंगल कालोनी आगररोड पर रहने वाले पिता-पुत्र ने मिलकर एक युवक को तलवार मारकर घायल कर दिया। चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि रोहित पिता बाबूलाल प्रजापत 19 वर्ष निवासी मंगल कालोनी आगर रोड का 15 दिन पहले चेतन से विवाद हुआ था।
रात में चेतन घर आया और समझौते के बहाने अपने घर ले गया जहां रोहित बातचीत कर रहा था तभी चेतन और उसके पिता विष्णु ने तलवार से हमला कर दिया।
पुलिस ने चेतन और उसके पिता विष्णु को हिरासत में लिया। इसी प्रकार जितेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण माली निवासी जयसिंहपुरा को गउघाट क्षेत्र में बदमाशों ने रोककर रूपयों की मांग की।
रूपये नहीं देने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। नीलगंगा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हफता वसूली का केस दर्ज किया है।