Friday, June 9, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:बिगड़ा मौसम...24 घंटे से जारी मावठे के कारण बढ़ गई ठंडक...

उज्जैन:बिगड़ा मौसम…24 घंटे से जारी मावठे के कारण बढ़ गई ठंडक…

दिन के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट रात का पारा 15 पर आया, शहर ठिठुराया

उज्जैन। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के लो-प्रेशर के कारण आसमान पूरी तरह बादलों के कब्जे में है। 24 घंटे से जारी मावठे ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। दिन के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट आ गई, तो रात का पारा 15 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज से जोरदार ठंड के हमले ने सभी को ठिठुरा दिया।

DSC 7563
बीते तीन दिनों से हल्के बादल छाए हुए थे। सुबह से आसमान में घने बादलों का डेरा था। हल्की धुंध और ठंडी हवाओं से वातावरण एकदम ठंडा था। बुधवार दोपहर को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और करीब तीन बजे शुरू हुई बूंदाबांदी का दौर पूरी रात चलते रहने के साथ गुरुवार दोपहर तक जारी रहा।

DSC 7580

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और अरब सागर से आई नमी से शहर में बूंदाबांदी हो रही है। करीब 24 घंटे से रह-रह कर जारी इस बूंदाबांदी ने न केवल शहर को तरबतर कर दिया, साथ ही सभी को ठंड में ठिठुरा दिया।

DSC 7571

मावठे के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई। इस कारण दिनभर शहर के लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बुधवार को अधिकतम (दिन) तापमान का 21 रहा। इसमें एक दिन पूर्व 25.5 डिग्री था। न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन सर्द हवा के साथ मावठा गिरने के आसार है।

DSC 7592

गेहूं और चने को फायदा
कृषि जानकारों के अनुसार गेहूं की बोवनी को लगभग एक महीना हो चुका है, सिंचाई की जरूरत महसूस की जा रही है। किसानों को मावठे से एक सिंचाई की जरूरत नहीं होगी। इसी प्रकार जिन किसानों ने असिंचित जमीन में चने की बोवनी कर दी है उन्हें अलग से सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इस मावठे का प्रभाव मौसमी सब्जियों पर हो सकता है। सतत बारिश की वजह से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।

DADWED

आगे क्या

पश्चिमी विक्षोभ के 4 दिसंबर को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से शहर में सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी जारी रहने का अनुमान है।

धुंध और कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो सकती है।

बादल छंटने के बाद अचानक से रात का पारा नीचे आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार ओले गिरने की आशंका है।

DSC 7573

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!