Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
उज्जैन:भक्त बोले-हो गए निहाल-जय महाकाल....
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:भक्त बोले-हो गए निहाल-जय महाकाल....

उज्जैन:भक्त बोले-हो गए निहाल-जय महाकाल….

भक्त बोले-हो गए निहाल-जय महाकाल…. रात 2 बजे से दिया जा रहा था मंदिर में प्रवेश

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शनों के लिये देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। दर्शनों का सिलसिला रात 2 बजे से ही प्रारंभ हो गया था। भस्म आरती के दौरान चलायमान दर्शन की व्यवस्था रखी गई थी। इसके बाद दर्शन का सिलसिला तेजी से शुरू हुआ दोपहर करीब 1बजे तक 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके थे।

श्रद्धालुओं की लिए फ्री बस

2

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं जहां माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों को महाकालेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग, यात्रियों के लिये चलाई जा रही फ्री बसों की जानकारी दी जा रही है।

एसएसपी ने श्रद्धालुओं से पूछी व्यवस्था…

5

एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला महाकाल लोक पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुभव और परेशानी की जानकारी ली। अधिकांश लोगों ने व्यवस्था की तारीफ की। एसएसपी शुक्ला ने कहा कि भगवान महाकाल की ही कृपा है कि व्यवस्थाएं अच्छे से संचालित हो रही हैं। सुबह 10 बजे तक सवा लाख लोगों द्वारा भगवान के दर्शन किये जा चुके हैं। दोपहर में संख्या बढऩे का अनुमान है जिसको लेकर सभी विभागों का अमला तैयार है।

कहीं से भी आओ, प्रवेश नृसिंहघाट के सामने से….

महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने के अनेक मार्ग हैं जिन्हें पुलिस ने आवागमन के लिये प्रतिबंधित कर रखा है। लोग किसी भी मार्ग से आएं उन्हें भगवान के दर्शनों के लिये नृसिंहघाट के सामने से ही बैरिकेड्स में प्रवेश करना होगा। यहां से चलने के बाद चारधाम पार्किंग झिकझेक, महाकाल लोक, मानसरोवरधाम होते हुए टनल के रास्ते मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है।

तीन किमी तक बैरिकेड्स में तीन कतार….

3

नृसिंहघाट से बैरिकेड्स में तीन कतारें लगातार चल रही हैं, कहीं भी लोगों को रोका नहीं जा रहा। यही कारण है कि लोग बिना किसी परेशानी के सामान्य दर्शनार्थियों की कतार में लगकर भगवान के दर्शन आसानी से कर पा रहे हैं।

हर 5 मिनिट में 1200 लोग कर रहे दर्शन…

मंदिर प्रबंध समिति और सिक्यूरिटी एजेंसी के द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या और समय की काउंटिंग की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि रात 2.15 बजे से भगवान के दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 5 मिनिट में 1200 श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। दोपहर को यह आंकड़ा बढ़ गया। एक अनुमान के अनुसार दोपहर 1 बजे तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके थे।

इसी प्रकार बैरिकेडस में श्रद्धालुओं को पीने के पानी की बॉटल दी जा रही थी। इसके लिए बैरिकेडस में हर 100-100 मीटर की दूरी पर पानी के स्टॉल लगाकर कर्मचारियों ंको तैनात किया गया था।

आस्था का एक ऐसा प्रसंग भी

1

मंदिर के आंगन में बनी शिव की रांगोली

6

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर