Monday, June 5, 2023
Homeदेशउज्जैन:महाकाल दर्शन कर लौटा परिवार कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन:महाकाल दर्शन कर लौटा परिवार कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन जिला प्रशासन, स्वास्थ्य अधिकारियों का इनकार

उज्जैन। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी कुछ ही दिन पहले उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर राजनांदगांव लौटे थे। हालांकि उज्जैन के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।

सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दो बच्चों समेत 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। सभी लोग कुछ दिनों पहले उज्जैन आए थे। उज्जैन से जाने के बाद सभी बीमार हो गए थे। संदेह के आधार पर सभी जांच कराई गई। इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस सूचना के बाद उज्जैन का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं इसके लिए ट्रैवल और कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता करने की तैयारी हो गई है। हालांकि सीएमएचओ डॉ.संजय शर्मा, कोविड़ समन्वयक डॉ. रौनक एलची सहित एडीएम संतोष टैगोर ने घटना और राजनांदगांव प्रशासन से सूचना मिलने की पुष्टि नहीं की।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!