उज्जैन:महिला के बर्तन चमकाने के बहाने सोने के आभूषण उड़ाये

उज्जैन। सैफी मोहल्ले में घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला से बर्तन चमकाने के नाम पर बदमाश ने सोने के आभूषण उड़ा दिये। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।कुतुबुद्दीन महिदपुरवाला पिता ताहेरअली 60 वर्ष निवासी सैफी मोहल्ला केडी गेट की मां विबानबाई 85 वर्ष घर के बाहर बैठी थीं। उसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और बर्तन चमकाने की बात कही। विबान बाई ने उसे घर के पुराने बर्तन दिये जिसमें पावडर डालकर युवक बर्तन चमकाने लगा।
इसी दौरान बदमाश ने वृद्ध विबानबाई को नशीला पदार्थ सुंघाया वह बेहोश हुई तो बदमाश ने उनके गले से सोने की पैंडल लगी दो तोला वजनी चैन, दो तोला वजनी कंगन उतारे और चला गया। होश में आने के बाद विबान बाई ने अपने बेटे कुतुबुद्दीन को फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि बदमाश की रिकार्डिंग आसपास रहने वाले लोगों के सीसीटीवी कैमरे में आये हैं जिन्हें देखकर पुलिस द्वारा बदमाश की तलाश शुरू की गई है।










