Friday, June 9, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:मास्टर प्लान के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रीय लोग..

उज्जैन:मास्टर प्लान के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रीय लोग..

मास्टर प्लान के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रीय लोग…

प्रारूप को लेकर नागरिक खासे नाराज….

पिपलीनाका पर हंगामा, विधायक जैन भी पहुंचे…

आवासीय क्षेत्र बन चुकी भूमि को सिंहस्थ से मुक्त नहीं करने पर आपत्ति..

उज्जैन।मास्टर प्लान 2035 के प्रारूप में उन क्षेत्रों को सिंहस्थ से मुक्त नहीं किया गया है। जिसमें कई मकान और निर्माण हो चुके हैं।

सिंहस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां रहने वाले लोग सुविधा से वंचित हैं। इसी के चलते गुरुवार को मास्टर प्लान के खिलाफ आक्रोश भड़क गया।

पिपलीनाका क्षेत्र में सैकड़ों लोग सिंहस्थ वर्तमान क्षेत्र को मुक्त करने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। इस बीच नागरिकों की बात सुनने के लिए जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए।

मास्टर प्लान 2035 को लेकर दावे आपत्ति की अधिसूचना के बाद सिंहस्थ क्षेत्र और उसके आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

वार्ड 1 से 13 और 33 से 35 के सैकड़ों रहवासी आज सुबह पिपलीनाका चौराहे पर एकत्रित हो गए। इस दौरान उत्तर क्षेत्र के विधायक पारस जैन और निगम के पूर्व सभापति सोनू गेहलोत भी वहां पहुंच गए थे।

इस संबंध में वार्ड क्रमांक 2 के निवासी विशाल पांचाल ने बताया कि हमारा मकान अंकपात द्वार के पास है। सिंहस्थ 1992, 2004, 2016में सिंहस्थ मेला लगा था।

इस दौरान भी हमारा मकान सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नहीं आया था। लेकिन अब मेरे मकान और कॉलोनी को सिंहस्थ क्षेत्र में दर्ज किया गया है।

इसी तरह वार्ड 1 से 13और 33 से 35 तक रहवासियों के मकान भी सिंहस्थ मेला क्षेत्र में आ रहे हैं। इसे लेकर आज सुबह रहवासियों ने आपत्ति जताई और पिपलीनाका चौराहे पर एकत्रित हो गए।

रहवासियों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर एडीएम संतोष टैगोर वहां पहुंचे। रहवासियों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और आवास विभाग के अवर सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!