उज्जैन:रात 12 बजे युवक को बाप-बेटों ने चाकू मारे

उज्जैन। श्रीराम कालोनी में रहने वाला युवक बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान रात 12 बजे बाप बेटों ने अन्य युवकों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। चिमनगंज पुलिस ने धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस ने बताया कि विनय मीणा पिता महेश मीणा (21 वर्ष) निवासी श्रीराम कॉलोनी चिमनगंज मंडी में मुकादम है। रात 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान जितेन्द्र कश्यप ने अपने पुत्र धीरज, नीरज और दीपक पिता कमल, सचिन सोलंकी के साथ मिलकर रोका और चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। विनय का धीरज से पुराना विवाद था इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। शोर सुनकर विनय के माता पिता ने बीच बचाव कर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Advertisement









