घटना की सूचना पति ने ही पुलिस को दी
हत्या कर बेटे को फोन पर दी सुचना
उज्जैन।चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना के बाद उसी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चिमनगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजरायल कालोनी के समीप वीरनगर में दिनेश चौहान नामक एक व्यक्ति ने उसके साथ रहने वाली महिला लीलाबाई उम्र 42 साल की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि बीती रात दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और इसी में दिनेश ने लीलाबाई की हत्या कर दी है। घटना की सूचना दिनेश ने ही पुलिस को दी है।
हालांकि इस बात की अधिकृत तौर पर पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि लीलाबाई 14-15 सालों से अपने पति दिलीप बघेल को छोड़कर दिनेश चौहान के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वीरनगर में ही वह टेलरिंग का काम भी करती थी।
पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
दिनेश ने लीलाबाई की हत्या करने के बाद बेटे हर्षित को फोन पर उसकी मां को गला घोंटकर मारने की सूचना दी थी। दिनेश ने कहा था कि मकान पर ताला लगा है। चाबी खिड़की पर रखी है, लेकिन बेटे ने इसे मजाक समझा जब काफी देर तक उसकी मां वापस नहीं लौटी तो हर्षित ने फिर दिनेश चौहान को फोन लगाकर मां की जानकारी ली। एक बार फिर दिनेश ने उसकी मां को गला घोंटकर मारने की बात कहीं। इसके बाद बेटा हर्षित जब वीर नगर वाले मकान पर पहुंचा और चौकीदार के माध्यम से दरवाजा खुलवाया तो उसे माँ की लाश मिली। पुलिस ने गुरुवार को सुबह लाश को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। वहीं आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।फिलहाल वो फरार है