उज्जैन। ऋषिनगर में सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश एक लाख से अधिक के माल सहित सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
माधवनगर पुलिस के अनुसार ऋषिनगर निवासी राजकमल पति स्व. बसंत 60 वर्ष घर में अकेली रहती है। वह शाम को सब्जी लेने बाजार गई थी।
बाजार से वापस घर लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी में रखी घड़ी, सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, मोती, सीसीटीवी का डीवीआर, 40 हजार नगद सहित कुल एक लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार वृद्धा घर में अकेली रहती है। दो दिन बाद थाने आने पर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही हैं। वृद्धा के घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर बदमाश चुरा ले गए। इस कारण सुराग नहीं मिल पाया।