Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:स्कॉटलैंड से लौटे मां-बेटे कोविड पॉजिटिव

उज्जैन:स्कॉटलैंड से लौटे मां-बेटे कोविड पॉजिटिव

पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हुई

उज्जैन।विदेश यात्रा से आ रहे अधिकांश लोग संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को भी स्कॉटलैंड से उज्जैन लौटे मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनके साथ ही उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। नए वेरिएंट के खतरे के बीच उज्जैन में लगातार मरीज पाए जा रहे हैं। लैब से रविवार को 834 लोगों की रिपोर्ट आई है जिनमें 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

उज्जैन में कोरोना विदेश से आने वालों में ज्यादा नजर आ रहा है। दो दिनों में सात मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच अन्य देशों से उज्जैन आए हैं। रविवार को इंग्लैंड से लौटे मां-बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि दोनों मां-बेटे को कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। वे मुंबई होते हुए उज्जैन आए हैं।

मां की उम्र 38 और बेटा 11 साल का है। वे दोनों सेठीनगर में रहते हैं। दोनों को ही प्रारंभिक तौर पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिवार में 5 सदस्य हैं जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है। रविवार को मिले दोनों मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए नमूनों को दिल्ली भेजा गया है। पूर्व में भेजे गए मरीजों में से अभी तक किसी की भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

तीन दिनों में 12 केस
रविवार को दो मरीज पॉजिटिव आने के बाद उज्जैन में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इनमें से 4 को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि शेष 16 मरीजों का उपचार माधवनगर डिस्पेंसरी में किया जा रहा है। रविवार को 834 संदिग्धों का कोविड टेस्ट किया गया। बीते तीन दिनों में ही शहर में 12 नए केस आ चुके हैं।

एंटीबायोटिक से ही ठीक हो रहे
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढऩे लगी है। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक भी मरीज की हालत अब तक गंभीर नहीं हुई है। केवल एंटीबायोटिक दवाओं से ही मरीज 8 से 10 दिन में ठीक हो रहे हैं। माधवनगर अस्पताल में इन दिनों 10 मरीज भर्ती हैं। चार मरीज निजी अस्पतालों में उपचार के लिए चले गए हैं। जबकि चार मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दो मरीज पूर्व में ही ठीक हो घर जा चुके हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!