Sunday, May 28, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:हिस्ट्रशीटर बदमाश का तोड़ा मकान

उज्जैन:हिस्ट्रशीटर बदमाश का तोड़ा मकान

उज्जैन। पुलिस व नगर निगम की टीम ने माधव नगर थाना क्षेत्र के महानंदा नगर में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश का अवैध मकान तोड़ दिया। बदमाश ने एक महिला के मकान पर भी कब्जा कर रखा था। इसे पुलिस ने खाली करवाकर महिला को सौंप दिया। बदमाश पर 18 केस दर्ज हैं तथा वह रासुका में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद है।

पुलिस ने बताया कि महानंदा नगर निवासी हर्षद उर्फ बंटी कल्याणी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसने महानंदा नगर में अवैध मकान बना रखा था। इसके अलावा एक महिला के कमरे पर भी अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इस पर पुलिस व नगर निगम की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मकान को जमींदोज कर दिया।

वहीं महिला के कमरे का कब्जा भी खाली करवाकर उसे सौंप दिया गया। बंटी कल्याणी के खिलाफ 18 केस दर्ज हैं। उस पर तीन बार जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। बंटी फिलहाल रासुका के तहत जेल में बंद है। सीएसपी विजय कुमार मीणा ने बताया कि जिस मकान को नगर निगम की टीम ने तोड़ा है, उक्त मकान आरोपी ने अवैध कमाई से बनाया था और आगे के एक मकान पर कब्जा भी कर लिया था।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर