Sunday, May 28, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : अच्छी वसूली होती है इसलिए यातायात पुलिस का टारगेट केवल...

उज्जैन : अच्छी वसूली होती है इसलिए यातायात पुलिस का टारगेट केवल दो पहिया वाहन

जवान बड़े वाहनों को रोकते तक नहीं है चेकिंग तो दूर की बात

उज्जैन।शहर के मुख्य चौराहों पर रोजाना यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा चालान दो पहिया वाहनों के बनाए जा रहे हैं, जबकि व्यवसायिक चार पहिया वाहन अब भी नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे हैं, जो सड़कों पर नियम तो तोड़ ही रहे हैं, साथ में लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। यातायात पुलिस केवल अपना टारगेट पूरा करने में व्यस्त है।

शहर में करीब 15 लाख वाहन हैं, जिसमें करीब 35 प्रतिशत वाहन नियम विरुद्ध चल रहे हैं। इसमें धुआं छोड़ते वाहन, बिना नंबर प्लेट के डंपर, खटारा-लोडिंग वाहन, टनों से अवैध रूप से लगेज ढोती बसें आदि शामिल है। इससे न केवल लोगों की जान को खतरा है, बल्कि शहर की आबोहवा भी खराब हो रही है, लेकिन इस ओर यातायात पुलिस कोई ध्यान नहीं दे
रही हैं।

यातायात डीएसपी राठौर के नेतृत्व में इन दिनों यातायात जवानों द्वारा शहर भर में वाहन चेकिंग की कार्रवाई जारी है, केवल दो पहिया वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही हैं, रोजाना 1५0 से ज्यादा वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। चालानी कार्रवाई के दौरान प्रति व्यक्ति कम से कम 250 रुपए तक समन शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन बिना नंबर प्लेट के डंपर हो या कार या ओवर लोड़ बसें इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। जो शहर में सबसे ज्यादा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

दो पहिया वाहन ज्यादा होते है संदिग्ध

दो पहिया वाहन अधिक संदिग्ध होते है। इसलिए उन्हीं को ज्यादा रोका जाता है, नियम पालन और दस्तावेज नहीं मिलने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। शहर में रोजाना 150 से ज्यादा दो पहिया वाहनों के चालान बनाए जा रहे हैं।
– सुरेन्द्रसिंह राठौर, यातायात डीएसपी

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर