Thursday, June 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : कल सुबह 9 बजे से महाकाल मंदिर में आम भक्तों...

उज्जैन : कल सुबह 9 बजे से महाकाल मंदिर में आम भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश

रविवार को आएंगे राष्ट्रपति, हेलीपेड से लेकर भ्रमण मार्ग पर विशेष सजावट

उज्जैन। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में विशेष तैयारियां की गई है। शुक्रवार के बाद आज सुबह में फिर रिहर्सल की गई। महाकाल मंदिर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं राष्ट्रपति के भ्रमण मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा रही है। भ्रमण के दौरान इन मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। रविवार को सुबह ९ बजे से महाकाल मंदिर में आम लोगों के दर्शनों पर रोक रहेगी।

चौकस निगाह…

DSC 5024

DSC 5029

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर से उज्जैन आयेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे कालिदास अकादमी स्थित पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेंगे तथा भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन एवं दर्शन करेंगे। महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आयुष मंत्री भारत सरकार सर्वानंद सोनोवाल, आयुष मंत्री मप्र रामकिशोर नानो कांवरे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

समारोह के अध्यक्ष वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय आयुर्वेद विद्यापीठ एवं वैज्ञानिक कांफ्रेंस भी होगी। राष्ट्रपति के भ्रमण मार्ग पर विशेष साज-सज्जा की गई है। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को फिर हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल और महाकाल मंदिर तक रिहर्सल की गई। भ्रमण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। कल भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी।

महाकाल परिसर तक जाएगा वाहन

राष्ट्रपति के वाहनों का काफिला देवास रोड स्थित हेलीपेड से पहले कालिदास अकादमी पहुंचेगा। आयुर्वेद महासम्मेलन समाप्ति के बाद महाकाल दर्शन करने का कार्यक्रम हैं। इसके लिए आम दर्शनार्थियों के लिए सुबह ९ बजे से महाकाल में दर्शनों पर प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति के कारकेड में एक जैसे तीन वाहन होंगे और तीनों ही वाहन मंदिर में जूना महाकाल तक जाएंगे।

महाकाल मंंदिर में लगाए सफेद पर्दे

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाकाल मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। राष्ट्रपति जिस रूट से मंदिर में प्रवेश करेंगे वहां सभी जगह पर सफेद पर्दे लगा दिए गए हैं। दूरबीन से भी नजर रखी जा रही हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!