Friday, June 9, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन के सेवाधाम आश्रम में रहने वाले 6 युवकों की तबीयत बिगड़ी,...

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में रहने वाले 6 युवकों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम आश्रम के लिए रवाना, सभी की स्क्रीनिंग होगी

उज्जैन। अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में रहने वाले 6 युवकों की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

आश्रम प्रबंधन के लोग दो शव के साथ चार युवकों को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने गंभीर बीमारों का उपचार शुरू किया और शवों को पीएम के लिये रखवाया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर डॉक्टरों की टीम को सेवाधाम आश्रम रवाना किया है।

addd

सेवाधाम आश्रम के शैलेन्द्र शर्मा अन्य लोगों के साथ अमर 20 वर्ष, लोकेश 25 वर्ष के शवों के साथ आशु उर्फ आशीष 30 वर्ष, प्रवीण 45 वर्ष, विष्णु 55 वर्ष, मनोज 45 वर्ष को गंभीर बीमार हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी युवक मानसिक रोगी थे और मिर्गी की बीमारी से पीडि़त थे। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी तो जिला अस्पताल लेकर आये हैं। यहां मौजूद डॉक्टरों ने एक युवक को आईसीयू व तीन को दूसरे वार्डों में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।

मामला संदिग्ध, जांच होगी

आरएमओ डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि सेवाधाम आश्रम में अधिकांश मानसिक रोगी रहते हैं, लेकिन सभी की एक साथ तबीयत खराब होने और दो युवकों की मौत संदिग्ध है। अस्पताल से 7 डॉक्टरों की टीम को सेवाधाम आश्रम रवाना किया गया है। मरीजों की संख्या बढऩे का अनुमान है। आश्रम में रहने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जायेगी। इस संबंध में सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल से मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन वह लगातार व्यस्त रहा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!