Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : खय्या क्षेत्र में विवाद वाहनों में की तोडफ़ोड़…

उज्जैन : खय्या क्षेत्र में विवाद वाहनों में की तोडफ़ोड़…

उज्जैन। शहर के खय्या क्षेत्र में मकान खाली करने के मामले में गुरुवार की सुबह विवाद हो गया है। कार्यवाही का विरोध करने वाले कुछ लोगों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ कर हंगामा किया है। विवाद को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

बता दें कि पूर्व कोर्ट के आदेश पर खय्या क्षेत्र के रहवासियों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। वहीं कुछ मकानों पर ताले भी लगा दिए गए थे।

इस बीच वहां के कुछ लोगों ने स्टे ले लिया। गुरुवार को कब्जा लेने वाले टीम जब अन्य मकानों को तोडऩे के लिए पहुंची तो वहां के लोगों ने हंगामा कर विवाद किया। खबर है कि वाहनों में तोडफ़ोड़ भी हुई है। लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर