उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ पैसेंजर 1 मार्च तक रतलाम तक ही चलेगी…

जमुना ब्रिज उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का रूट भी बदला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मल्हारगढ़-मंदसौर के बीच ब्लॉक के कारण 1 मार्च तक बदला रहेगा रेल यातायात
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन से रोज सुबह चित्तौडग़ढ़ तक जाने वाली पैसेंजर (69231) ट्रेन 1 मार्च तक रतलाम तक ही जाएगी। रतलाम से चित्तौड़ तक के लिए ट्रेन को स्थगित किया गया है।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत मल्हारगढ़ और मंदसौर यार्ड के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस रेल ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली और यहां से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार्य की आवश्यकता को देखते हुए कुछ गाडिय़ों को बीच रास्ते में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है, जबकि कुछ को रोककर (रेगुलेट) चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वे घर से निकलने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाईन या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।
ये ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेगी
जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस (19818) 27 फरवरी को चित्तौडग़ढ़ तक ही आएगी और वहीं समाप्त होगी। चित्तौडग़ढ़ से रतलाम के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।
रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19327) 28 फरवरी को रतलाम के बजाय चित्तौडग़ढ़ से रवाना होगी। रतलाम और चित्तौडग़ढ़ के बीच यह रद्द रहेगी।
इनके समय में बदलाव
चित्तौडग़ढ़-रतलाम डेमू (79304)- 25 और 28 फरवरी को मार्ग में 1 घंटा, जबकि 26, 27 फरवरी और 1 मार्च को 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
जयपुर-बांद्रा स्पेशल (09723)- 25 फरवरी को जयपुर से चलने वाली ट्रेन मार्ग में 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी।
रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस (20497)- 24 फरवरी को चलने वाली यह ट्रेन रास्ते में 20 मिनट रोकी जाएगी।










