Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन-देवास-इंदौर के बीच 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

उज्जैन-देवास-इंदौर के बीच 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न ट्रैक पर यात्री गाडिय़ों की गति बढ़ाने की कवायद चल रही है। आने वाले दिनों में उज्जैन-देवास-इंदौर के बीच 130 किमी की गति से ट्रेन दौड़ेगी। रेल लाइन के दोनों तरफ दीवार भी बनाई जाएगी, ताकि जानवरों को लाइन पर आने से रोका जा सके।

रेलवे बोर्ड द्वारा रेल लाइनों को अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों की गति को बढ़ाया जा सके। दिल्ली-मुंबई के बीच वर्तमान में ट्रेनों की गति 130 किमी प्रतिघंटा है, इसे 160 किमी प्रतिघंटा किया जाना है। इसके लिए सबसे पहले रतलाम-नागदा रेलखंड को तैयार किया जा रहा है। रेल लाइन के दोनों तरफ दीवार भी बनाई जाएगी, ताकि जानवरों को लाइन पर आने से रोका जा सके। इसके अलावा इंदौर-उज्जैन और इंदौर-रतलाम रेल रूट पर भी 130 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेनें दौड़ेंगी। इन दोनों रेल रूटों का दोहरीकरण किया जाएगा।

उज्जैन से बरलाई तक दोहरीकरण

पश्चिम रेलवे द्वारा उज्जैन-देवास-इंदौर रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में उज्जैन से बरलाई तक दोहरीकरण हो चुका है। कडछा-बरलाई के बीच कुछ माह पहले दोहरीकरण का लाइन का ट्रायल भी हुआ था। बरलाई से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस ट्रैक को 130 किमी प्रतिघंटा की गति के अनुसार तैयार किया जा रहा है। मई 2024 तक रूट पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। अभी 100 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेने दौड़ रही है। इंदौर-उज्जैन के बीच 79 किमी हिस्से में 130 किमी प्रतिघंटा की गति की क्षमता वाली लाइने बिछाई जा रही है।

इनका कहना है

रेलवे बोर्ड द्वारा रेल लाइनों को अपग्रेड किया जा रहा है। इस दिशा में काम जारी हैं। उज्जैन से बरलाई तक दोहरीकरण
हो चुका है।
खेमराज मीणा, पीआरओ पश्चिम रेलवे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर