Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : डोर से कटा 17 वर्षीय लड़की का गला, मौत

उज्जैन : डोर से कटा 17 वर्षीय लड़की का गला, मौत

जीरो पाइंट ब्रिज पर हादसा, टू व्हीलर पर जा रही थी सहेली के साथ

उज्जैन। दोपहर 12.20 बजे सहेली के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर जीरो पाइंट ब्रिज से जा रही 17 वर्षीय किशोरी पतंग की डोर की चपेट में आ गई। दुर्घटना में किशोरी का गला कट गया। कोरियर बॉय ने उसे तुरंत पाटीदार अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई ।

नेहा आंजना 17 वर्ष निवासी जगोटी सहेली के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर जीरोपाइंट ब्रिज से जा रही थी उसी दौरान ब्रिज पर डोर की चपेट में आ गई। दुर्घटना में युवती का गला कट गया। उसका दो पहिया वाहन पूरी तरह खून से लथपथ हो गया। सूचना के बाद पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और परिजनों को सूचना दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर