Advertisement

उज्जैन : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक माह पहले हुई थी शादी, आज जाना था ससुराल

Advertisement

अक्षरविश्व प्रतिनिधि.उज्जैन। घट्टिया थाना अंतर्गत ग्राम उज्जैनिया में रहने वाली नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मां खेत पर और भाई शादी में गये थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पूजा पति अखिलेश मालवीय 25 वर्ष निवासी उज्जैनिया की शादी 12 जून को तराना में हुई थी। करीब 4 दिन ससुराल रहने के बाद रिवाज के चलते परिजन उसे मायके ले आये थे। रविवार दोपहर पूजा की मां खेत पर काम करने गई थी और उसके भाई शादी में गये थे तभी पूजा ने रस्सी से फांसी लगा ली। शाम 5 बजे बड़ा भाई अमृत घर पहुंचा तो उसने बहन को फांसी पर लटका देखा जिसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।

Advertisement

पूजा के पति अखिलेश ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे फिर 3 बजे फोन लगाया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। आखिरी बार रात में बात हुई थी तब पूजा ने बताया था कि दांत में दर्द था दवाई खाई है, हमारी चार वर्ष तक सगाई रही लेकिन पूजा ने कभी कोई बात नहीं बताई। पूजा के परिजनों ने कहा कि पूजा ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं। उसे आज ससुराल वापस जाना था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें