Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : नहीं थम रहा सेवाधाम के लोगों की हालत बिगडऩे का...

उज्जैन : नहीं थम रहा सेवाधाम के लोगों की हालत बिगडऩे का सिलसिला…

सुबह 7 और गंभीर बीमार पहुंचे जिला अस्पताल

मरने वालों की संख्या हुई 5

अब दो अस्पतालों में 21 से अधिक लोगों का उपचार

उज्जैन।सेवाधाम में रहने वाले लोगों की अज्ञात कारणों के चलते तबीयत बिगडऩे के बाद मरने वालों की संख्या 5 हो चुकी है जबकि गंभीर हालत में 21 से अधिक बीमारों का दो अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

सुबह सेवाधाम आश्रम अंबोदिया की एम्बुलेंस से अभिषेक 19 वर्ष, अनवर 20 वर्ष, वेदांत 17 वर्ष, रोहित 19 वर्ष, युवराज 18 वर्ष, प्रणय 21 वर्ष, रोहित 20 वर्ष को तबीयत बिगडऩे पर गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां सातों मरीजों का डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया है, जबकि जिला चिकित्सालय में ही कल रोशन, सुयश, छोटू, सुदामा, भेरू को उपचार के लिये भर्ती कराया गया और विष्णु, प्रवीण का 3 मई से उपचार चल रहा है।

इस प्रकार जिला अस्पताल में सेवाधाम आश्रम से तबीयत बिगडऩे के बाद कुल 14 लोगों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

सेवाधाम आश्रम से दो मई को सत्यम नामक युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हुई। इसके बाद 3 मई को दो मृतकों के साथ 5 गंभीर बीमारों को अस्पताल लाया गया।

वहीं 4 मई को आश्रम के ही दो लोगों की और मौत हुई। इस प्रकार अब तक कुल 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 14 गंभीर बीमारों का जिला अस्पताल में और अन्य का आरडी गार्डी अस्पताल में उपचार जारी है।

addd

स्क्रीनिंग करने के बाद भी बीमारी को लेकर संशय

सेवाधाम आश्रम में अज्ञात बीमारी के चलते अब तक पांच लोगों की मौत और दो दर्जन लोगों के गंभीर बीमार होने के बीच जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा सेवाधाम आश्रम पहुंचकर यहां रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है लेकिन अब तक डॉक्टरों के बीच बीमारी को लेकर संशय बना हुआ है।

एक ओर आरएमओ डॉ. जितेन्द्र शर्मा का कहना है कि उक्त लोग फूड पायनिंग के कारण बीमार हुए हैं जबकि डॉ. अनूप निगम व अन्य अनजान वायरस के कारण आश्रम के लोगों के बीमार होने की बात कह रहे हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर