Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज कल से तापमान बढऩे के...

उज्जैन : न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज कल से तापमान बढऩे के आसार

कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं, धूप खिली…

उज्जैन। कड़ाके की सर्दी से अब तक लोगों को राहत नहीं मिली है। बीती रात न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार कल से सिस्टम में परिवर्तन के साथ ही तापमान बढऩे के आसार बने हुए हैं।

वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक बिती रात न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज हुआ जबकि कल दिन का तापमान अधिकतम 20 डिग्री रहा था। सुबह से आसमान साफ होने और धूप खिलने से लोगों ने दिन में जरूर राहत की सांस ली लेकिन रात में अत्यधिक ठंड होने के कारण अनेक जगह लोगों ने अलाव का सहारा भी लिया। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से सिस्टम में बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!