Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : पटाखे जलाने पर चार लोगों के खिलाफ केस

उज्जैन : पटाखे जलाने पर चार लोगों के खिलाफ केस

उज्जैन। देर रात तक पटाखे जलाने के मामले में महाकाल व नागझिरी पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा में मुन्नालाल डामोर और गोविंद प्रजापत द्वारा देर रात तक लड़ी वाले पटाखे जलाकर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया गया इस पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी प्रकार नागझिरी पुलिस ने इंद्रानगर नागझिरी में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ देर रात तक पटाखे जलाने पर केस दर्ज किया गया।

रिश्तेदारों में मारपीट

उज्जैन। उण्डासा में रहने वाले रिश्तेदारों के बीच पुराने विवाद को लेकर सुबह मारपीट हुई। चिमनगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। फूलसिंह पिता गंगासिंह राजपूत 58 वर्ष निवासी उण्डासा के साथ सुबह राजवीर पिता गजराज 22 वर्ष ने पुराने विवाद में मारपीट की।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर