रात का पारा @ 27
दिन में 43 डिग्री पर पहुंचा…
उज्जैन। पश्चिमी गर्म हवा ने तपन को इतना अधिक बढ़ा दिया कि दिन तो दिन रात का तापमान भी उछल गया है। दिन-रात की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें तापमान 44 डिग्री या उससे पार निकलने के आसार नजर आ रहे है।
गर्मी के कहर का असर है कि शहर में सोमवार को अधिकत्तम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं सोम-मंगल की रात को तापमान 27.5 रहा।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक उज्जैन,इंदौर के साथ प्रदेश के 20 जिलो में लू का अलर्ट जारी किया है। तापमान 44 डिग्री जा सकता है। इस दौरान प्रदेश भर में तेज लू चलेगी। मौसम विभाग ने दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी है।
11 मई तक भीषण गर्मी …
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, उनमें 11 मई तक भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।
अधिकतम तापमान बढऩे से दिन में लू चलेगी। 12 से 14 मई तक बादलों के कारण तापमान फिर नीचे आएंगे। इसके बाद 15 मई से 26 मई तक एक फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। यह मई की सबसे ज्यादा गर्म दिन होंगे। प्रदेश भर में मौसम शुष्क हो गया है।
नॉर्थ एमपी में ऊपर की तरफ एक हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे बादल तो छाएंगे, लेकिन तीन दिन तक गर्मी कम नहीं होने वाली है। अगले तीन दिन के दौरान दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।