Advertisement

उज्जैन : फर्जी कागज बना पीएम योजना का लाभ लिया, केस दर्ज

उज्जैन। निजी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर पट्टे की जमीन पर नगर निगम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया और धोखाधड़ी की। जीवाजीगंज पुलिस ने बताया जोगेन्द्र गोविंदानी निवासी पटेल नगर की वीर दुर्गादास मार्ग क्षेत्र में जमीन थी। इस जमीन को मनीष पिता पृथ्वीपाल चौहान निवासी दुर्गादास मार्ग ने फर्जी तरीके से पट्टे की जमीन बताकर कागजात तैयार कराए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम से राशि प्राप्त कर निर्माण कार्य कर लिया।

Advertisement

गोविंदानी ने इसकी शिकायत नगर निगम में की थी। नगर निगम द्वारा जांच के बाद मामला सही पाया गया और जीवाजीगंज थाने में मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आवेदन दिया था। पुलिस ने मामले में मनीष के खिलाफ धारा 420, 467, 468 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया इसी मामले में पहले मनीष के भाई नरेश के खिलाफ भी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें