Advertisement

उज्जैन-बदनावर फोरलेन निर्माण: एनएचएआई कर रही सड़क का विस्तार

इंदौर रोड क्रासिंग से आगे बढ़ा काम….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:देवास से बदनावर फोरलेन का निर्माण उज्जैन तक लगभग पूर्ण हो चुका है। इंदौर रोड की क्रासिंग के बाद काम अब तेजी से बडऩगर की ओर बढ़ता जा रहा है। उम्मीद है कि यह काम अगले वर्ष अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा करीब 1352 करोड़ रुपए लागत से उज्जैन-बडऩगर-बदनावर फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में देवास से उज्जैन तक का कार्य हो चुका है। उज्जैन से बडऩगर फोरलेन का निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। उज्जैन में यह मार्ग उज्जैन-इंदौर फोरलेन के तपोभूमि के पास शुरू होकर आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

बडऩगर में ग्राम मौलाना, कजलाना, बरगाड़ी से होकर गुजरेगा और बदनावर की तरफ पहुंचेगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना अधिकारी एमएल पुरविया ने बताया कि उज्जैन से बदनावर के बीच 69.1 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। पहले चरण में क्षिप्रा से देवास होते हुए उज्जैन तक करीब तक 41.42 किमी लंबा फोरलेन बन गया है।

प्रत्येक लेन की चौड़ाई नौ मीटर

Advertisement

भविष्य के परिवहन को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक लेन की चौड़ाई नौ मीटर रखी जा रही है। मार्ग पर फ्लाय ओवर,रेलवे ओवर ब्रिज, मेजर पुल,छोटे वाहनों के लिए अंडरपास,जल निकासी के लिए नालियां और बॉक्स कल्वर्ट बनाए जा रहे है। इसके पूर्ण होने की समय सीमा अक्टूबर 2024 है।

यह होगा लाभ

सिंहस्थ महाकुंभ की दृष्टि से यह फोरलेन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बदनावर की ओर से उज्जैन जाने वाले के लिए रोड सर्वसुविधाजनक होगा।

फोरलेन से भोपाल,उज्जैन और इंदौर से उज्जैन की एक और कनेक्टिविटी फोरलेन के माध्यम से हो सकेगी।

इस मार्ग के पूर्ण होने के बाद दक्षिणी राजस्थान, उत्तर प्रदेश व पूर्वी मध्य प्रदेश से गुजरात की तरह जाने वाला यातायात सुगम हो जाएगा। अभी इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरात जाते हैं। इसके निर्माण के बाद करीब 50 किमी की दूरी कम तय कर उज्जैन से बदनावर होते हुए या तो राजगढ़ में इंदौर अहमदाबाद मार्ग पकड़ सकेंगे या व्हाया पेटलावद और थांदला होकर जाएंगे तो दूरी और भी कम हो जाएगी।

उज्जैन-बदनावर से बदनावर तक 69.1 किमी यह मार्ग पहले स्टेट हाईवे-18 मार्ग था। वाहनों की बढ़ती संख्या के बाद इसे नेशनल हाईवे नेशनल हाईवे (एच-752डी) का दर्जा दिया गया था।

Related Articles