Advertisement

उज्जैन में इंजीनियरिंग छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

शहर के बड़ी मायापुरी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय विनीता मरमट इंदौर के मालवा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रही थी। कॉलेज की शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते वह कॉलेज नहीं गई।

Advertisement

सुबह 11 बजे के लगभग रेल की पटरी के पास लगी रेलिंग पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को उठाने के लिए विनीता पहुंची थी, तभी सामने से दाहोद भोपाल की ट्रेन आने से वह चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग और परिवार वालों की भीड़ लग गई।

विनीता के परिवारवालों ने बताया कि विनीता पढ़ने में काफी होशियार थी और उसका कहीं आना जाना नहीं था। हालांकि पुलिस घटना में विनीता की मौत को लेकर आत्महत्या की संभावना पर भी जांच कर रही है।

Advertisement

विनीता की मौत के बाद थाना चिमनगंज और देवास गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर दोनों थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इस दौरान विनीता की लाश ढाई घंटे पटरी पर ही पड़ी रही। आखिरकार चिमनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें