Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत

उज्जैन में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत

उज्जैन। जिला अस्पताल के आईसीयू में बुधवार रात्रि शाजापुर जिले की एक महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई। परिजनों का दावा है कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी। वहीं नौडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया ने कहा कि महिला की जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। वह कोरोना संदिग्ध थी।

WhatsApp Image 2022 01 10 at 6.16.22 PM

शाजापुर निवासी महिला को श्वास में गंभीर तकलीफ होने के बाद तीन दिन पहले उज्जैन के प्रायवेट अस्पताल द्वारा रेफर किया गया था। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के आईसीयू में महिला का उपचार डॉ. अजय निगम कर रहे थे। बुधवार रात महिला की मौत हो गई।

सिविल सर्जन के निर्देश पर कोरोना प्राटोकॉल के तहत महिला के शव को कीट पहनाई गई। इस दौरान दो कर्मचारियों ने भी पीपी कीट पहनी। महिला के पुत्र को भी पीपी कीट पहनाई गई।

पश्चात कोरोना प्रोटोकाल के साथ चक्रतीर्थ पर इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने दावा किया कि मृतका कोरोना पॉजिटिव थी। अंतिम संस्कार भी कोरोना प्रोटोकाल के साथ किया गया।

एक और महिला गंभीर…
आगर निवासी एक महिला को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए शासकीय माधव नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉ. सोनानिया के अनुसार महिला का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेज दिया गया है। महिला की हालत नाजुक है। आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यह कहना है जिम्मेदारों का
सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने कहा कि मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। डॉ. निगम उपचार कर रहे थे उनसे पूछ लो। डॉ. अजय निगम ने चर्चा करने पर कहा कि इलाज में ही कर रहा था। लेकिन मुझे नहीं पता वह पॉजिटिव थी या नहीं।

डॉ. एचपी सोनानिया से पूछ लो। डॉ. एचपी सोनानिया से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि महिला में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे इसलिए सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए अभी मृतक कोरेाना संदिग्ध मानी गई है। सूत्रों का दावा है कि उक्त रिपोर्ट निगेटिव आएगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!