Advertisement

उज्जैन : युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने हफ्ते में 20 हजार रुपए मांगे और पीटा

उज्जैन। अमरदीप नगर में रहने वाले युवक को नागेश्वर गली में दो बदमाशों ने रोककर हफ्ते में 20 हजार रुपयों की मांग की और रुपये नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नीलगंगा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि संजय उर्फ संजू पिता मोहनलाल जायसवाल निवासी अमरदीप नगर को बीती रात नागेश्वर गली में कमल उर्फ काना प्रजापत, हरीश नरवरिया ने रोका और हफ्ता वसूली में 20 हजार रुपयों की मांग की। संजय ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाशों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि कमल उर्फ काना रिकार्डेड बदमाश है। दोनों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें