Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : रात 10 बजे बाद पटाखे जलाने पर 2 लोगों के...

उज्जैन : रात 10 बजे बाद पटाखे जलाने पर 2 लोगों के खिलाफ केस

पटाखे जलाने की बात को लेकर हुई मारपीट
उज्जैन : दीपावली पर कलेक्टर द्वारा रात 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी बावजूद इसके लोगों ने तय समय के बाद भी पटाखे जलाये। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर पटाखे जलाने के विवाद में मारपीट भी हुई।

नीलगंगा पुलिस ने राजीव रत्न मल्टी में रहने वाले दो व्यक्ति के खिलाफ रात 10 बजे बाद पटाखे जलाने पर कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया। इधर महाकाल पुलिस ने अरुण पिता राजसिंह निवासी जयसिंहपुरा की रिपोर्ट पर पटाखा जलाने के विवाद में मारपीट पर पड़ोसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया वहीं संजू उर्फ संजय पिता रामचंद्र निवासी सांवरिया नगर नरवर, मनोज पिता मांगीलाल निवासी राजकोट की रिपोर्ट पर महाकाल पुलिस ने पटाखा जलाने के विवाद में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
बच्चों के विवाद में दो स्थानों पर मारपीट

उज्जैन। चिमनगंज और भेरूगढ़ थाने क्षेत्र में बच्चों के विवाद में मारपीट की घटना हुई। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महेश पिता शिवराम निवासी ढांचा भवन के साथ बच्चों द्वारा फूल तोडऩे के बात को लेकर पड़ोसी ने मारपीट की। वहीं मिथुन पिता बने सिंह निवासी ढाबला के साथ बच्चों को मारने की बात को लेकर पड़ोसी ने विवाद कर मारपीट की।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर