उज्जैन। पुरानी रंजिश में एक युवक की पांच लोगों ने मिलकर लाठी-पाइप से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार किया जिनमें एक महिला भी हैं। महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।
माकड़ोन पुलिस के अनुसार अनोखीलाल 32 वर्ष निवासी माकड़ोन सोमवार रात को अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जहां उस पर संतोषबाई, विनोद, पकंज, कुंदन तथा विकास ने पुराने विवाद को लेकर उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे लाठी, पाइप व सरिए से बुरी तरह पीटा और वहां से भाग निकले। लोगों ने अनोखीलाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था। उसका रुपये को लेकर विनोद व संतोषबाई के भाई गोविंद से रुपये को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद से ही मृतक व आरोपियों के बीच रंजिश चली आ रही थी। सोमवार को पांचों ने मिलकर अनोखीलाल की हत्या कर दी।
पुलिस ने संतोषबाई को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं देर शाम को पुलिस ने बाकी के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।