Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन

उज्जैन : सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर आगे बढऩे से बादल छंटने लगे हैं। मौसम साफ होने लगा है। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के चलते रात का तापमान लगातार कम होने लगा है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात का तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ठिठुरन काफी बढ़ गई। सुबह भी कोहरा छाया रहा। साथ ही सर्द हवाओं का दौर चलता रहा।

सर्द मौसम से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। गुरुवार सुबह से लेकर रात तक मौसम ठण्डा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन ऐसी ही ठंड के आसार बताए हैं। इस दौरान रात का तापमान कम होने की संभावना है। यानी 31 दिसम्बर को लोग सर्द मौसम में थर्टी फस्र्ट मनाएंगे तो नए साल पर 1 जनवरी को भी कड़ाके की ठंड रहेगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!