Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीउज्जैन:121 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

उज्जैन:121 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

औदिच्य ब्राह्मण समाज द्वारा संस्कार महोत्सव का आयोजन किया

उज्जैन। अभा औदिच्य ब्राह्मण महासभा द्वारा आज शिप्रा तट स्थित उदासीन अखाड़ा परिसर में संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया है।

इसमें 121 बटुकों का निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक रीति से हो रहा है। अनुष्ठान के लिए परिसर में यज्ञशाला का निर्माण किया है।

इसमें मुख्य हवन कुंड का निर्माण सात पवित्र नदियों के जल और गोबर से किया है। संस्कार महोत्सव के लिए हवन सामग्री मथुरा और प्रयागराज से लाई गई है।

औदिच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनारायण पटेल के अनुसार संस्कार महोत्सव में शामिल होने के लिए मालवा-निमाड़ सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मुंबई से बड़ी संख्या में समाजजन आए हंै।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय औदिच्य महासभा समाज बंधुओं के लिए निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन प्रतिवर्ष करती है। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से इसमें व्यवधान आ गया था।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर