Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारउन्हेल बन्द: गो हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्हेल बन्द: गो हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्हेल बन्द: गो हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

एक भी बाजार नहीं खुला,पुलिस के माकुल इंतजाम

अक्षरविश्व .उज्जैन। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर उन्हेल कस्बे के गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई,रासुका लगाने और मकानों को तोडऩे की मांग को लेकर उन्हेल बंद रखा गया। बंद का आह्वान राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग भारत द्वारा किया गया था। बंद को देखते हुए नगर में सुरक्षा के माकुल इंतजाम कर पुलिस बल तैनात था।

गांव करनावद के जंगल में 17 फरवरी को गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस तथा हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है,लेकिन राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग भारत और अन्य हिंदूवादी संगठन ने मांग की है कि आरोपियों पर रासुका लगाने के साथ इनके मकानों को भी तोड़ा जाए।

इसी मांग को लेकर उन्हेल बंद का आह्वान किया गया। सोमवार को पूरा नगर बंद रहा। सुबह से एक भी बाजार नहीं खुले और सड़कों पर सन्नाटा था। बंद को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी सुरक्षा बल के साथ अलग-अलग स्थान पर तैनात थे।

सगाई के भोजन के लिए गाय काटी थी

उन्हेल पुलिस के अनुसार उन्हेल क्षेत्र में बेटी की सगाई कार्यक्रम में मेहमानों के भोजन के लिए एक गाय काटी गई थी। गोमांस पकाने के मामले में तीन आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। दो आरोपितों की तलाश है। जिले में गोकशी के मामले आते रहे हैं। गांव करनावद के जंगल में 17 फरवरी को गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस तथा हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे थे। जांच में पुलिस को पता चला कि उन्हेल निवासी कालू पठान की पुत्री की सगाई का कार्यक्रम है, जहां गोमांस पकाया गया है।

सैंपल जांच में गोमांस की पुष्टि

पुलिस ने पकाई गई सामग्री के सैंपल लेकर जांच करवाई थी। इसमें गोमांस की पुष्टि हुई। पुलिस ने धारा 429 तथा 4, 6, 9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आजाद शाह उर्फ आजाद रबड़ निवासी करनावद रोड उन्हेल, शाकिर खान निवासी, आमिर उर्फ बब्बा निवासी पठान मोहल्ला उन्हेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में कालू पठान व भय्यू की तलाश की जा रही है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर