Tuesday, November 28, 2023
Homeदेशउफनती नदी के बहाव में फंसी यात्रियों से भरी बस

उफनती नदी के बहाव में फंसी यात्रियों से भरी बस

देश में मानसून की दस्तक के बाद से ही बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। कई राज्यों में बारिश ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने तबै मचाई हुई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की कई है। बिजनौर में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गए हैं। कई रास्तों में यातायात भी प्रभावित है। इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस के कोटावाली नदी में फंसने का विजुअल सामने आया है।

बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह नदी अपने पूरे उफान पर है। इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस नदी के तेज बहाव में फंस गई। बस में 40 यात्री मौजूद थे। नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों चीख-पुकार मच गई। पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई।

नदी में फंसी बस का वीडियो काफी डरावना है। तेज बहाव के चलते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई है। यात्रियों को बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी मशीन के सहारे सभी यात्रियों को उफनती धारा में फंसी बस से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बिजनौर में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते ऊपर से आने वाले पानी के कारण गंगा और सहायक नदियां सभी उफान पर हैं। जिसके चलते गंगा और नदी किनारे बसे गांव में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है जिस कारण लोगों को आवागमन सहित कई अन्य परेशानियां हो रही है। लोगों के खेत खलियान सभी पानी में डूब गए हैं। कई गांवों में जलभराव से लोगों के सामने भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। आवागमन के लिए किसी तरह नांव का सहारा लिया जा रहा है। पशुधन का काफी नुकसान हुआ है। अपने मवेशियों को खिलाने के लिए चारे की कमी हो गई है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर