Advertisement

एक साल बाद आया पति चाकू मारकर भाग गया

उज्जैन। शनिवार सुबह पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक नगरकोट निवासी नीता के साथ यह घटना हुई है। अपने दो बच्चों के साथ नगरकोट क्षेत्र में रहने वाली नीता का पति पिछले एक वर्ष से अधिक समय से छोड़कर चला गया है और अलग रहता है। नीता घरों में काम कर खुद और दो बच्चों का पेट पाल रही है। शनिवार सुबह अचानक उसका पति भगवान घर आया और रुपयों की मांग करते हुए झगड़ा करने लगा। नीता ने मना किया तो उसने चाकू से नीता के हाथ पर वार किया और भाग निकला। पड़ोसियों की मदद से नीता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। चिमनगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तीन साल पहले लड़की भगाई थी अब बुरी तरह पीटा
उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को लड़की भगाने की रंजिश में करीब आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा। भगवतपुर थाना माकड़ौन निवासी दिनेश पिता इंदरसिंह गुर्जर शुक्रवार को भैंस चराने जंगल गया था वहां उस पर गांव के ही घनश्याम, आत्माराम, भगतसिंह, देवसिंह, निर्भयङ्क्षसह, सोनू, तूफान, ईश्वर, विष्णु, हुकुम आदि ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाई विनोद और दादा इंदूसिंह उसे बचाने मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की। दिनेश को स्थानीय अस्पताल मेें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल चरक में रैफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि करीब तीन साल पहले दिनेश आरोपियों के परिवार की लड़की प्रेम प्रसंग के तहत भगा ले गया था। हालाकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी लेकिन शुक्रवार को अचानक इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला कर दिया। माकड़ौन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पता और पुत्र को ससुरालवालों ने पीटा
उज्जैन। बेटे के ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र को पीट दिया। घटना शुक्रवार रात की है। सम्राट नगर आगर नाका निवासी साहेबुद्दीन (24) का निकाह करीब दो साल पहले बिलोटीपुरा की अलीसा से हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण अलीसा पिछले नौ महीने से मायके रह रही थी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद हाल ही में उसे ससुराल लाए थे। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे अलीसा के चाचा आबिद और दो भाई रेहान व जीशान उसे लेने ससुराल आ गए। साहेबुद्दीन और उसके पिता शाहबुद्दीन ने ले जाने से मना किया तो तीनों ने पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों चरक अस्पताल में भर्ती हैं। चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review