Advertisement

एमआर-4 के रहवासियों ने किया प्रदर्शन

कंठाल-गोपाल मंदिर चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चौड़ीकरण के विरोध में शुक्रवार को एमआर ४ (गाड़ी अड्डा से रणकेश्वर महादेव मक्सी रोड पुल) के रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। रहवासी कलेक्टोरेट पहुंचे और विरोध स्वरूप ज्ञापन दिया।

कंठाल-गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इंदौर हाईकोर्ट ने क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है। व्यापारियों की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट विशाल बाहेती ने कोर्ट को बताया कि निगम द्वारा दी गई नोटिस की प्रक्रिया में वैधानिक नियमों की अनदेखी की गई है। प्रभावितों को अपना पक्ष रखने या आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं दिया गया। न्यायालय ने इन तर्कों से सहमत होते हुए निर्देश दिए कि निगम पहले संबंधितों की सुनवाई करे और अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

Advertisement

 

 

Advertisement

Related Articles

Write a review