Advertisement

एयरफोर्स के सुखोई-30 और मिराज-2000 फाइटर जेट क्रैश

मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

Advertisement

सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गया है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था.

मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे. दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए.बता दें कि इससे कुछ देर पहले ही यूपी के आगरा से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें