ऑटो रिक्शा फोडऩे वाले आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

मकान की नपती, अवैध हिस्से को तोड़ा जा सकता है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पुलिस रेलवे स्टेशन के बाहर बवाल कर उत्पाद मचाने और ऑटो रिक्क्षा के कांच फोडऩे वाले आरोपियों के घ्रर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति में नगर निगम के अमले ने बदमाशों के मकान की नपती की। एक दो दिन में आरोपियों के मकान का अवैध हिस्से को तोडऩे की कायज़्वाही की जा सकती है।
उज्जैन के रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के बाहर रविवार को ऑटो स्टैंड पर दो बदमाश सरेआम 9 ऑटो रिक्शा के कांच फोड़कर मौके से भाग गए। घटना के बाद कई ऑटो चालकों ने जीआरपी थाना पुलिस को बदमाशों के खिलाफ शिकायत की।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के शिवशक्ति नगर और बापू नगर स्थित घर दबिश दी। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के मकानों की नपती ली। एक दो दिन में पुलिस और निगम की टीम आरोपियों के घर तोडऩे की कायज़्वाही करेगी। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने कांच फोडऩे की घटना को अंजाम दिया था। उनके मकान को देखा गया है, जल्द होगी कायज़्वाही।









