Advertisement

ऑफिस का काम और बच्चे की परवरिश, इसमें जरूरत है स्मार्टनेस की

वर्किंग मॉम की लाइफ वाकई में बहुत बिजी होती है। एक पैर उनका ऑफिस में रहता है तो दूसरा पैर घर में। ऑफिस में रहने पर भी उनके दिमाग में यही चलता रहता है कि घर पर उनका बच्चा क्या कर रहा होगा, कैसा होगा। दिनभर के काम के बाद घर की जिम्मेदारियां और बच्चे को संभालना बहुत मुश्किल होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

खाना पहले पका कर रखें
वर्किंग मॉम होने की वजह से आपको घर आने पर सभी के लिए खाना बनाने में दिक्?कत होती होगी। पूरा दिन काम करने के बाद घर पर आकर भी बच्चे को संभालने के साथ खाना बनाना काफी मुश्किल होता है। इस काम को आसान करने के लिए आप हफ्ते में एक दिन की छुट्टी लें और पूरे वीक का डाइट प्लान तैयार कर लें। इससे आपका यह सोचने का टाइम बचेगा कि आपको कब और किस दिन क्या पकाना है।

थोड़ी फ्लैक्सिबिलिटी लाएं
आप चाहे जितना भी प्लान कर के चल लें, कुछ चीजें अचानक से आ जाती हैं। इसलिए आपको मेंटली खुद को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रखना होगा। वहीं आपको अपनी लाइफ को बैलेंस करना भी सीखना होगा। दिन में थोड़ा-सा समय अपने लिए भी निकालें जो आपको रिचार्ज कर सके।

Advertisement

अन्य मांओं से बात करें
अपने जैसी और भी मांओं से बात करें जो शायद कहीं ना कहीं आपके जैसे हालातों से ही गुजर रही हैं। इनके कुछ टिप्स भी आप काम आ सकते हैं और आपकी कुछ आदतों या ट्रिक्स से इन्हें मदद मिल सकती है।

बैकअप रखना है
हर वर्किंग मॉम को अपने पास 3 भरोसेमंद बैकअप रखने चाहिए जो एमेरजेंसी में आपके काम आ सकें। ये आपका कोई दोस्त हो सकता है, परिवार का सदस्य या फिर पड़ोसी हो सकता है। तीन लोगों को आपको इसलिए रखना है कि अगर कोई एक जरूरत पडऩे पर बीमार हो गया या नहीं आ पाया तो आपके पास दूसरे विकल्प होंगे।

Advertisement

कहां इंवेस्ट करें
पूरे हफ्ते का प्लान कर के चलें कि कब आपकी मीटिंग है, कब क्या काम है और आपके बच्चे का दिनभर का क्या शेड्यूल है।
इससे आपको आइडिया हो जाएगा कि आपको कब मदद की जरूरत पड़ सकती है।

पति का साथ
अगर आपके पति जिम्मेदारियों को बांटने में आपका साथ निभाते हैं, तो इससे अच्छा आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। उनकी मदद से आपका काम काफी आसान हो सकता है।

Related Articles

Write a review