ओवरटेक के बाद हुए विवाद में 4 युवकों ने बुरी तरह पीटा

उज्जैन। ताजपुर रोड पर ओवरटेक करने के विवाद में एक युवक को चार लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। जंबूरा गांव निवासी बालेश्वर पिता तेजाराम परमार (24) उज्जैन में आरओ वाटर की गाड़ी चलाता है। रात में वो घर लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार 4 लोगों ने ओवरटेक के वक्त उसे कट मारा, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद चारों धमकी देकर चले गए और बालेश्वर अपने भाई के ढाबे पर रुक गया। थोड़ी देर बात रात करीब साढ़े 10 बजे चारों व्यक्ति हथियार लेकर आए और बालेश्वर और राहुल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पशु पालक परिवार की बेटी को ऊंट ने काटा
उज्जैन। राजस्थान के पशु पालक परिवार की बेटी को सोमवार शाम ऊंट ने काट लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पाली राजस्थान निवासी रिंकू पिता बहादुर (19) अपने परिवार के साथ ऊंट व भेड़ लेकर आई हैं। यहां उनका डेरा खरसौदकला में लगा है। यहां वह सोमवार शाम को ऊंट को चारा खिला रही थी, उसी वक्त ऊंट ने उसके सिर में काट लिया। जिससे वह कई जगह जख्मी हो गई।









