Wednesday, November 29, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीकंगाल नगर निगम.. कांग्रेसी पार्षदों ने मांगी रास्ते पर भीख…

कंगाल नगर निगम.. कांग्रेसी पार्षदों ने मांगी रास्ते पर भीख…

राहगिरों, दुकानदारों के साथ सड़क से गुजरे भाजपा नेताओं से भी मांगी राशि

कहा- आपकी सरकार ने नगर निगम को कंगाल कर दिया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। विपक्षी कांग्रेस पार्षद पिछले चार दिनों से नगर निगम मुख्यालय गेट के सामने नागरिकों की मूल समस्याओं को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा के राज में नगर निगम कंगाल हो गया है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने धरना मंच के सामने सड़क पर उतरकर नगर निगम के लिए राह चलते लोगों से हाथ फैलाकर भीख मांगी। कांग्रेस पार्षदों ने रास्ते से गुजर रहे भाजपाईयों से भी भीख देने का कहा।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मौके पर मौजूद नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि शहर में आम नागरिकों को मूलभुत सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम तथा विकास कार्य नहीं करा पा रही कंगाल हो चुकी नगर निगम के लिए कांग्रेसी पार्षदों द्वारा आज शुक्रवार को भीख मांगी जा रही है। नेता प्रतिपक्षके साथ आंदोलन में शामिल कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि भाजपा बोर्ड ने नगर निगम को दिवालिया कर दिया है। ऐसे में दिवालिए हो चुके नगर निगम के लिए डब्बे हाथों में लेकर सभी कांग्रेसी पार्षद सड़क पर गुजर रहे राहगिरों एवं दुकानदारों के आगे हाथ फैलाये भीख मांग रहे है। इस दौरान आम आदमी की पीड़ा की अनदेखी करने वाले महापौर और निगम कमिश्नर की आंखों पर पट्टी बंाधे और चुप्पी साधे पोस्टर भी हम साथ लाए है।

ये हुए आंदोलन में शामिल

इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र गब्बर कुवाल, सचेतक नाजिया कुरैशी, सपना जितेंद्र सांखला, पूनम मोहित जायसवाल, नजमा बी फिरोज पठान, छोटेलाल मंडलोई, शाहीद मुजीब सुपारीवाला, हाजरा बी जाहिद हुसैन, अर्पित दुबे, प्रेमलता ओमप्रकाश रामी, रूखसाना बी अनवर नागौरी, निकिता परमानंद मालवीय, शमशाद मेहताब लाला, इमरान यूसुफ खान के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतनारायण मीणा, अशोक भाटी, अभिषेक शर्मा, सैयद मकसूद अली, मेहताबशाह लाला, वरूण शर्मा, बबलू खीची, दीपेश जैन, डॉ. जितेन्द्र परमार, सुदर्शन गोयल, संकेत रामी, शिव लश्करी, सुनील जैन, असरार मामू, असलम सहित मौजूद रहे।

4 दिन से आंदोलन, फिर भी अनसुनी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा प्रदेश दिवालिया हो चुका है। उज्जैन नगर निगम की हालत तो इतनी दयनीय है कि शहर के विकास कार्य अवरूद्ध पड़े हैं। विगत 4 दिनों से आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी पार्षदों की मांगे नगर निगम के अधिकारियों और भाजपा बोर्ड ने नहीं सुनी तो कांग्रेसी पार्षद और नेता आम आदमी के साथ सड़क पर नगर निगम की कंगाली दूर करने के लिए भीख मांगने सड़क पर उतर आए है। इस दौरान सड़क से गुजरे कई भाजपा नेताओं से भी नगर निगम की कंगाली दूर करने के लिए भीख मांगी।

जारी रहेगा आगे भी संघर्ष

कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि नगर निगम गेट के सामने 4 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हमारी मांग है कि शहरवासियों को शुध्द जल मिले, स्ट्रीट लाईटें जो बंद पड़ी हैं उन्हें चालू किया जाए, कचरा गाडिय़ों से कचरा समय पर उठवाया जाए। जो उद्यान उजड़ रहे हैं, उन्हें फिर से हराभरा किया जाए, वार्डों में विकास कार्य बंद पड़े हैं, उन्हें चालू किया जाए। सफाई कर्मचारियों की कमी दूर की जाए ताकि सफाई व्यवस्था उच्च स्तर की हो सके। लेकिन भाजपा के नगर निगम बोर्ड ने नगर निगम को कंगाल करके रख दिया है, जिससे आम आदमी मूलभुत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि शहर हित में यह संघर्ष जारी रहेगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर