Wednesday, November 29, 2023
Homeदेशकरंट लगने से पांच कांवडिय़ों की मौत

करंट लगने से पांच कांवडिय़ों की मौत

अक्षरविश्व न्यूज . मेरठ:मेरठ में शनिवार रात कांवडिय़ों का डीजे 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे उसमें करंट उतर आया।

मेरठ के डीएम दीपल मीना ने बताया कि करंट लगने की वजह से 10 कांवडि़ए झुलस गए थे। अस्पताल में इनमें से 5 की मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा थाना भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान गांव में हुआ।

ये सभी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे। मृतकों के नाम हिमांशु, प्रशांत, महेंद्र, लखमी और मनीष बताए जा रहे हैं। हिमांशु और प्रशांत दोनों सगे भाई हैं।

तीसरे सगे भाई विशाल की हालत गंभीर है। सभी मृतक राली चौहान गांव के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रात 8.30 बजे के आसपास हुआ। जब युवक अपने गांव राली चौहान लौट रहे थे। कांवडिय़ों के साथ ऊंचा डीजे था, जो हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे इसमें करंट उतर आया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर