Advertisement

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। ये चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे थे। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी- रोहित राठौड़ और नितिन फौजी, हत्या के मुख्य गुनहगार हैं। तीसरे आरोपी की पहचान उधम के तौर पर हुई है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। तीनों आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया, जहां से पुलिस इन्हें लेकर जयपुर निकल गई है। इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।

शनिवार रात गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक रोहित राठौड़ (रोहित गोदारा) गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की गैंग का गुर्गा है। उसने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

गोदारा 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया था। वह विदेश जाने से पहले बीकानेर के लूणकरणसर में कपूरियासर में रहता था। चूरू के सरदारशहर में 2019 में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गैंगस्टर राजू ठेहट के मर्डर की भी गोदारा ने जिम्मेदारी ली थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें