Sunday, September 24, 2023
Homeइंदौर समाचारकरणी सेना के कार्यकारी अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

करणी सेना के कार्यकारी अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

इंदौर जिले में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक करणी सेना का पदाधिकारी था। बुधवार देर रात बदमाशों ने मोहित के सीने में दो गोली मारी।

घटना जिले के कनाड़िया थाना क्षेत्र की है। इंदौर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात प्रापर्टी के दलाल व करणी सेना के पदाधिकारी मोहित पटेल की उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर मोहित के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक मृतक मोहित के सीने में 2 गोलियां लगी हैं. हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक मोहित ने खुद को करणी सेना का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बताया है. मृतक की कार पर भी करणी सेना के अध्यक्ष की प्लेट लगी थी।

एसीपी जयंत राठौड़ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मोहित सिंह पटेल बिसनखेड़ा का रहने वाला था. सेवा कुंज अस्पताल के पास बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने पर मोहित के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे बॉम्बे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार मोहित पटेल का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना ​​है कि मोहित की मौत के पीछे संपत्ति विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मोहित की कार से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। वहीं कार में मोहित की लाइसेंसी रिवाल्वर भी मौजूद थी। पुलिस हत्याकांड में आरोपितों की तलाश कर रही है।

खुद भी रिवाल्वर लेकर घूमता था मोहित

मोहित पटेल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि मोहित की मौत के पीछे संभवत: प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस सुसाइड वाले एंगल पर भी जांच कर रही है। हत्या की सूचना मिलने पर मोहित के परिवार के लोग भी सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे।

परिवार के मुताबिक मोहित घर से निकला तब अपने दोस्त को साथ ले जाने का कहकर निकला था। लेकिन पुलिस ने जिन दो दोस्तों को हिरासत में लिया है उनका कहना है कि मोहित ने हमें फोन करके बायपास पर आने के लिए कहा था। हम वहां पहुंचे तब तक मोहित की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। मोहित की फेसबुक प्रोफाइल से खुलासा हुआ है कि वह भाजपा नेताओं से जुड़ा था। वह दबंग अंदाज में अपने फोटो और मैसेज अपलोड करता था। वह अपने साथ रिवॉल्वर भी रखता था, कई तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर