अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 12वें दिन शुक्रवार को भजन कीर्तन करते हुए अपनी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस आंदोलन में जिले के करीब ४०० स्वास्थ्यकर्मी शामिल है।
संभागीय अध्यक्ष एमआर मंसूरी ने बताया कि बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, फाईलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, जन्म मृत्यु पंजीयन, गर्भवती की जांच जैसे कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उज्जैन जिले में करीब 400, संभाग में 3000 तथा प्रदेश मे 22 हजार स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो रही हैं। हड़ताल के दौरान परमानंद कटारिया, संजय पुरैया, प्रभा जायसवाल, कुसुम नानेरिया, डिंपल सूर्यवंशी, धुरीता जोशी, माधुरी पाद्ये, कैलाश प्रजापत, कल्पना नंदेसवर, सावित्री चावड़ा, सरिता राय, शकुंतला बैरागी, योगिता गोठवाल, सुशीला पवार, पुष्पा सोलंकी, दीप्ति दिक्षित, ओल्गा जाज, मीनाक्षी शर्मा, ज्योति गंगवाल, शोभा श्रीवास्तव, पुष्पा परिहार, मालती अहिरवार, अंजुम कुरैशी, शीला लोहान, दीपा शेखावत, बबीता शाक्य, श्वेता जैन, वंदना यादव, तीजा नवरंग, नंदनी जोशी, रेखा सांखला आदि मौजूद रहे।