Sunday, December 3, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीकर्मचारियों के हित के लिए मांग रखी

कर्मचारियों के हित के लिए मांग रखी

उज्जैन। निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी संघ के सलाहकार गोपाल सिंह गौहर एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापति एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा भोपाल में राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा राज्यमंत्री एवं प्रबंधक संचालक मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कारपोरेशन को कर्मचारियों के हित में दैनिक वेतन कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी के हितों को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कई मांगों का उल्लेख किया गया। जिनमें वर्षों से कार्य कर रहे दैनिक वेतन कर्मचारी को निगम में स्थाई कर्मी नियुक्त करने, आउट सोर्स ठेका पद्धति बंद करने और उसमें कार्य कर रहे कर्मचारियों को ठेका प्रथा बंद कर निगम में संविदा नियुक्ति कार्य रखने हेतु आदि शामिल हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर