अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शासकीय कर्मचारियों की 26 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर रैली निकाल कर ज्ञापन दिया गया।
उज्जैन में मोर्चे के अध्यक्ष मानसिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में रैली के रूप में नारे बाजे करते हुये। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि रेखा सचदेव तहसीलदार को दिया गया।
इसके पहले आयोजित सभा को देवेन्द्र व्यास, अनिल नामदेव, चन्द्रपालसिंह चौहान, अनोखीलाल भारती, शेख मो. हनीफ, सुरेन्द्रसिंह चौहान, नरेश आठिया, महेश सोनाने, प्रमोद प्रजापति, प्रेमचन्द्र नाहर, पदमा लोधवाल, अरूण प्रतापसिंह, कमलेश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। मोर्चे के अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने कहा कि यदि सरकार द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया गया तब 11 अगस्त को सम्पूर्ण जिले के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक वर्ग सामूहिक अवकाश पर रहकर शत प्रतिशत ताला बंदी की जाएगी।