Advertisement

कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया

उज्जैन। गुलमोहर और ज्ञान टेकरी कॉलोनी के रहवासियों को सिंहस्थ के नाम पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए है। इसको लेकर रहवासियों ने गुरुवार को कांग्रेस नेता विवेक यादव नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि इस क्षेत्र में सिंहस्थ नहीं लगता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

यहां पर लोगों के मकान बन चुके हैं जो गरीब मजदूर वर्ग हैं। यादव ने कलेक्टर से मांग की है कि इन नोटिस को तत्काल निरस्त कर इस क्षेत्र को सिंहस्थ मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र मारोठिया, ईश्वर अग्निहोत्री, संजय शर्मा, बाबूलाल सोनी, ईश्वलाल सोलंकी, भरत सहित क्षेत्रवासी मौज्ूद थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review