उज्जैन। गजलांजलि की काव्यगोष्ठी डॉ. श्री कृष्ण जोशी के आवास पर हुई। इसमें पं. हरिऔध की रचनाओं पर चर्चा के उपरांत कवियों ने रचना पाठ किया।
इस मौके पर अशोक रक्ताले, शायर विजय साकित उज्जैनी, अखिलेश चौरे, डॉ. आरपी तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र नाटाणी आदि ने रचनाएं प्रस्तुत की। आभार कवि दिलीप जैन ने माना। यह जानकारी कैलाश अकेला ने दी।